शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
740 दिनों से विराट के बल्ले से नहीं निकला एक भी शतक, मुंबई में हो सकता है इंतजार खत्म
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
2 साल से विराट कोहली ने नहीं लगाया शतक

2 साल से विराट कोहली ने नहीं लगाया शतक

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भरतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले 2 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। आखरी शतक लगाए आज कोहली को 740 दिन हो चुके है। बंगलादेश के खिलाफ 25 नवंबर 2019 को भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। तब से अभी तक 50 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। 


फैन्स को शतक की उम्मीद
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला गया पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रा हो गया है। अब दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद विराट ने पहले टेस्ट मैच में आराम लिया था। विराट दूसरे टेस्ट से वापसी करेंगे। अब एक बार फिर उनके फैन्स को उनसे शतक की उम्मीद है। 

वानखेड़े में आग उगलता है विराट का बल्ला
बतादें, मुंबई के वानखेड़े में विराट कोहली का बल्ला जम कर आग उगलता है। भारत में विराट ने अपना पहला टेस्ट मैच 2011 में वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच की दोनों परियों में किंग कोहली ने 50 से अधिक रनों की पारियां खेली थी। वानखेड़े में विराट ने अभी तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले है और 72.17 की औसत से साथ कुल 433 रन बनाए हैं। 4 टेस्ट की 6 परियों में विराट ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है। 2016 में उन्होंने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में यदि इन आंकड़ों को देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा मुंबई टेस्ट में विराट के शतक का इंतजार खत्म हो सकता है। 
 

कितने शतक लगा चुके है विराट
25 नवंबर 2019 से विराट का प्रदर्शन पर अगर नजर डाले तो 50 मैचों में 40.59 की औसत से 1989 रन बनाए। इसमें उन्होंने इन 50 मैचों में 20 अर्धशतक लगे है, लेकिन एक भी शतक उनके बल्ले से नहीं निकला है। वहीं यदि उनके अंतरराष्ट्रीय कैरियर की बात करेंगे तो विराट ने 96 टेस्ट मैचों में 27 शतक, 254 वनडे में 43 शतक और 95 टी-20 में एक भी शतक नहीं लगाए है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें