शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे मैच के टिकटों की आनलाइन बिक्री आज से शुरू
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे मैच के टिकटों की आनलाइन बिक्री आज से शुरू

इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे मैच के टिकटों की आनलाइन बिक्री आज से शुरू

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

इंदौर। शहर के होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-आस्ट्रेलिया वनडे मैच के टिकटों की आनलाइन बिक्री 9 सितंबर को सुबह छह बजे से प्रारंभ हो गई। यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। मैच का सबसे सस्ता टिकट 524 रुपये का होगा, वहीं सबसे महंगा टिकट 6273 रुपये का होगा।


मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के अनुसार, आनलाइन टिकट www.insider.in के अलावा मोबाइल पर पेटीएम एप या पेटीएम इनसाइडर एप पर बुक किए जा सकते हैं। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ले सकता है। तीन साल से बड़े बच्चों का भी टिकट लगेगा और छोटे बच्चों के लिए अलग से कुर्सी या स्थान उपलब्ध नहीं होगा।


इंदौर में इस साल 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के वनडे मुकाबले के रूप में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। पिछली बार से टिकटों की कीमत थोड़ी ज्यादा हैं। उल्लेखनीय है कि स्टूडेंट कंसेशन के टिकटों की बिक्री कुछ दिन पहले की गई थी। यह टिकट आधा घंटे में ही बिक गए थे।


साउथ पैवेलियन (लोअर) -5228

साउथ पैवेलियन (पहली मंजिल) -6273

साउथ पैवेलियन (दूसरी मंजिल) - 5873

साउथ पैवेलियन (तीसरी मंजिल) -4613

ईस्ट स्टैंड (लोअर) -524

ईस्ट स्टैंड (पहली मंजिल, प्रीमियम)-1138

ईस्ट स्टैंड (पहली मंजिल, सामान्य)-1046

ईस्ट स्टैंड (दूसरी मंजिल)- 984

वेस्ट स्टैंड (लोअर)-738

वेस्ट स्टैंड (पहली मंजिल, प्रीमियम) -1353

वेस्ट स्टैंड (पहली मंजिल, सामान्य) -1261

वेस्ट स्टैंड (दूसरी मंजिल) -1175

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें