शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
पाकिस्तान जीता फाइनल, लेकिन मंच पर हो गई किरकिरी! भारतीय खिलाड़ियों ने ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों मेडल लेने से किया इनकार
22 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान जीता फाइनल, लेकिन मंच पर हो गई किरकिरी! भारतीय खिलाड़ियों ने ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों मेडल लेने से किया इनकार

पाकिस्तान जीता फाइनल, लेकिन मंच पर हो गई किरकिरी! भारतीय खिलाड़ियों ने ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों मेडल लेने से किया इनकार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भले ही पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन मैच के बाद का सीन ज्यादा चर्चा में रहा। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन की खुले मंच पर भारी बेइज्जती हो गई।


भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप 2025 में इस बार फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 191 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान ने खिताब जीत लिया।


मेडल देने पहुंचे नकवी, भारतीय खिलाड़ियों ने किया इनकार

फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में मोहसिन नकवी ने विजेता टीम पाकिस्तान को अपने हाथों से ट्रॉफी सौंपी। इसके बाद जब वह भारतीय खिलाड़ियों को मेडल देने पहुंचे, तो भारतीय टीम ने उनके हाथों से मेडल लेने से साफ इनकार कर दिया।


पाक कप्तान को सौंपी ट्रॉफी

मोहसिन नकवी ने अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी पाकिस्तान के कप्तान को सौंपी और चैंपियन टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


ICC अधिकारी से लिया भारत ने मेडल

जब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से मेडल लेने से इनकार कर दिया, तो बाद में के एक अधिकारी ने भारतीय खिलाड़ियों को मेडल दिए। भारतीय टीम ने आईसीसी अधिकारी के हाथों ही अपने मेडल स्वीकार किए।


पहले भी हो चुका है ऐसा वाकया

यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा विवाद सामने आया हो। इससे पहले सीनियर टीम के एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। उस समय भी मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी देने पहुंचे थे, लेकिन सीनियर भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।


ट्रॉफी लेकर लौट गए थे नकवी

उस विवाद के बाद भारतीय टीम बिना ट्रॉफी लिए ही जश्न मनाती नजर आई थी, जबकि मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे। बताया गया कि वह ट्रॉफी अब तक भारत को नहीं मिली है।


एक बार फिर सवालों में ACC और PCB

अंडर-19 एशिया कप फाइनल के बाद एक बार फिर और की भूमिका और मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें