रायसेन। भारत सरकार द्वारा 10 मार्च से 20 मार्च तक चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “दस का दम “ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल परिसर स्टेडियम रायसेन में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला फुटबॉल मैच एवं रस्साकशी का आयोजन संपन्न हुआ। अध्यक्ष नगर पालिका सविता जमुना सेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर महिला खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी के द्वारा सभी महिला खिलाड़ियों का जिला खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वागत किया गया।
इस प्रतियोगिता में, फुटबॉल में 4 टीमो ने भाग लिया। जिसमें जिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र की महिला टीम विजेता एवं स्वामी विवेकानंद की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार रस्साकशी प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन की टीम विजेता एवं पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन की टीम उपविजेता रही। सभी खिलाड़ियों को अध्यक्ष नगर पालिका रायसेन सविता जमुना सेन ने पुरस्कृत किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

