शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, यशस्वी ने ठोका शतक; संदीप को 5 विकेट
23 अप्रैल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, यशस्वी ने ठोका शतक; संदीप को 5 विकेट

राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, यशस्वी ने ठोका शतक; संदीप को 5 विकेट

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा रहे। यशस्वी ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने कासी हुई गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। राजस्थान ने जोस बटलर के रूप में एकमात्र विकेट खोया और 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।  

बता दें कि इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन विकेट जल्दी खो दिए थे।एक तरह से राजस्थान की बॉलिंग अटैक ने मुंबई के टॉप ऑर्डर  को ध्वस्त कर दिया था। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (6), ईशान किशन(0) और सूर्य कुमार यादव (10 ) जल्दी आउट हो गए। 

टीम में शामिल किए गए नेहल  वढेरा ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और एक सम्मान जनक स्कोर खड़ा करने में भूमिका निभाई। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 65 रन बनाए, जबकि नेहल ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा ने 5 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट को 2 विकेट, जबकि चहल और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला। मुंबई इंडियन की तरह से पीयूष चावला को एकमात्र विकेट मिला। उन्होंने जोस बटलर को बोल्ड किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें