नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। माही की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स हर साल अपने फॉर्म में रहती है। पर इस चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत उसका साथ नही दे रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम को तगड़ा झटका लगा है। सीएसके के अनुभवी ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। बतादें कि सीएसके को उसके 12वें मुकाबले के लिए टीम मुंबई इंडियंस से 12 मई को भिड़ना है। इसी बीच आईपीएल के इस सीजन में जडेजा गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
हर साल जहां चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल शानदार निकलता था वहीं इस साल का आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं बीत रहा है। एक ओर जहां टीम हार पर हार झेल रही है वहीं दूसरी तरफ, एक-एक कर टीम के खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे है। दीपक चाहर चोट कि वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर रहे है।
बतादें कि, रवींद्र जडेजा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इससे पहले का मुकाबला नहीं खेले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय उनके हाथ में चोट लग गई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

