शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
RCB Vs PBKS : आज पंजाब से भेड़ेगी बैंगलुरू, विराट कोहली पर होगी सभी की नजर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
RCB Vs PBKS : आज पंजाब से भेड़ेगी बैंगलुरू, विराट कोहली पर होगी सभी की नजर

RCB Vs PBKS : आज पंजाब से भेड़ेगी बैंगलुरू, विराट कोहली पर होगी सभी की नजर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रविवार को आईपीएल के दो मुकाबले खेले जाने हैं दोपहर 3:30 बजे पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है, वहीं शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाना है। आज का दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है और फैंस की पूरी नजर इस मुकाबले पर रहेगी। क्योंकि इस बार विराट कोहली RCB की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और वो बतौर खिलाड़ी ही मैदान पर नजर आएंगे।


कप्तानी छोड़ने से बतौर बल्लेबाज भले ही विराट कोहली पर दबाव कम हो गया हो, लेकिन आईपीएल के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उतरेगी तो सभी की नजरें उन्हीं पर रहेगी। एक दशक में पहली बार कोहली टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और एक खिलाड़ी के रूप में ही खेलेंगे। कोहली की कोशिश खोया फॉर्म हासिल करके टीम को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की होगी। 

आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के पास फाफ डुप्लेसी और मयंक अग्रवाल के रूप में नए कप्तान है, लेकिन आकर्षण का केंद्र कोहली ही रहेंगे। कोहली ने 2013 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी से आरसीबी की कमान ली थी और 8 सत्र में कप्तानी के बाद पिछले साल यह जिम्मेदारी छोड़ दी। 

कोहली की कप्तानी में आरसीबी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा, जब टीम उपविजेता रही थी और कोहली ने चार शतक समेत 900 रन बनाए थे। अपने सुनहरे करियर में कई किले फतेह कर चुके कोली अभी भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नर्वस होते हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसी को आरसीबी ने पिछले महीने नीलामी में 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। डुप्लेसी इस बार RCB की बतौर कप्तान कमान संभालेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें