शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
रोहित एंड कंपनी की यादगार जीत, भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, आखरी मुकाबला 73 रनों से जीता
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रोहित एंड कंपनी की यादगार जीत, भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, आखरी मुकाबला 73 रनों से जीता
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कोलकत्ता, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत ने आज कोलकाता में खेले गए आखरी T20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम करली है। भारत ने इतिहास रचते हुए नए कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप किया है। यह पहला मौका है जब भारत ने अपनी जमीन पर T20 में न्यूज़ीलैंड को क्लीन स्वीप किया है। 

 


अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच
भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 185 रनों के टारगेट रखा। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 17.2 ओवर में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान रोहित ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं 3 विकेट लेने वाले अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गए। न्यूज़ीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने 51 रन बनाए और मिचेल सेंटनर ने तीन विकेट लिए। 
 

T20 में रोहित के 150 छक्के पूरे 
अपने पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के पूरे किए थे, वहीं आज के मैच में 3 छक्के जड़ के उन्होंने T20 अपने 150 छक्के पूरे किए है। T20 में 150 छक्के पूरे करने वाले रोहित शर्मा विश्व में दूसरे बल्लेबाज है। रोहित से पहले मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। उन्होंने 161 छक्के मारे है। वहीं 124 छक्कों के साथ क्रिस गेल तीसरे नंबर पर है। 
 

दोनों टीमें
IND- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।

NZ- मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें