शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
साथियान ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल को हरा कर अपने नाम किया ब्रॉन्ज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
साथियान ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल को हरा कर अपने नाम किया ब्रॉन्ज

साथियान ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल को हरा कर अपने नाम किया ब्रॉन्ज

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के जी साथियान ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल को हरा दिया है। जिसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। बतादें कि, सिंगल्स रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज साथियान ने शुरुआत के तीन गेम जीत कर  एक शानदार शुरुआत की पर रैंकिंग में 74वें स्थान वाले खिलाड़ी ड्रिकहॉल ने शानदार वापसी की जिसके बाद   यह मुकाबला 3-3 से बराबर हो गया। वहीं  निर्णायक 7वां गेम भी काफी करीबी रहा।  साथियान ने इस रोमांचक मुकाबले को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से जीत लिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें