शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
एकतरफा मुकाबले में भारत को हरा कर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज पर किया कब्जा, डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एकतरफा मुकाबले में भारत को हरा कर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज पर किया कब्जा, डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए

एकतरफा मुकाबले में भारत को हरा कर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज पर किया कब्जा, डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पार्ल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुक़ाबके में भारत की 7 विकटों से हो गई है। 3 मैचों की सीरीज में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इसके जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना कर सीरीज अपने नाम करली है। मैच में 66 गेंदों पर 78 रनों की बनाने वाले क्विंटन डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 


भारत ने बनाए 287 रन
भारत से टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 85 रन बनाए और कप्तान केएल राहुल ने 55 रन, वहीं पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो बल्लेबाज में भी दम रखते है। उन्होंने इस मैच में 40 रनों की नाबाद पारी खेली। उधर मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। केशव महाराज, एंडिले फेलुकवायो, मार्करम और सिसांदा मलागा ने 1-1 विकेट लिए। 

दक्षिण अफ्रीका की एकतरफा जीत
उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मुकाबले को एकतरफा करते हुए मजह 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। यानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए, वहीं प्लेयर ऑफ द मैच क्विंटन डिकॉक ने 66 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराहऔर युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।

शतक से चुके ऋषभ पंत
पारी की शुरुआत में भारत ने अपने पहले 2 विकेट 64 रनों के स्कोर पर गवां दिए थे। इसके बाद नंबर 4 पर बैटिंग करने आए ऋषभ पंत ने अपनी आक्रमक शैली दिखाते हुए महज 43 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। जिस तरह पंत ग्राउंड के चारो तरह बड़े-बड़े हिट लगा रहे थे ऐसा लग रहा था जैसे वो जल्दी ही अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और 85 क स्कोर पर वो शम्सी की गेंद पर आउट हो गए। यह स्कोर उनके वनडे कैरिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। 

विराट खाता तक नहीं खोल पाए
वहीं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए है शून्य के स्कोर पर केशव महाराज ने उन्हें चलता किया। वनडे में यह पहला मौका रहा कब किसी स्पिनर ने विराट को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया हो। उनसे पहले शिखर धवन 29 रन बनाकर एडेन मार्करम की गेंद पर आउट हुए थे।

दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

SA: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, तेंबा बाउमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें