
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जशपुर जिले में स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक होने जा रहा है। टूर्नामेंट राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन और गाइडलाइन के अनुरूप होगा। जिला प्रशासन ने सभी जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने और जशपुर की प्राकृतिक वादियों का आनंद उठाने के लिए आमंत्रित किया है।
टूर्नामेंट में पुरस्कार के रूप में विभिन्न श्रेणियों में कुल 2.51 लाख रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी, 38 विजेता प्रतिभागियों को दी जाएगी। साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के ने सर्वप्रथम पंजीयन करने वाले 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को डोरमेट्री आधारित निशुल्क आवास उपलब्ध कराने के लिए कहा है। खिलाड़ियों को रियायती दरों पर लॉज, होटल तथा टूर्नामेंट स्थल पर रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
स्थायी निवासियों के लिए 100 और अन्य जिलों के निवासियों के लिए 500 रुपए प्रवेश शुल्क
छत्तीसगढ़ के सभी जिले के निवासी इस टूर्नामेंट में प्रवेश ले सकते हैं। जशपुर जिले के स्थायी निवासियों के लिए प्रवेश शुल्क 100 और अन्य जिलों के निवासियों के लिए 500 रुपए रखा गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है। 6 अक्टूबर के बाद प्रवेश के लिए 250 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 9 अक्टूबर के बाद प्रवेश पूरी तरह से बंद हो जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन में वर्ष 2025-26 के लिए लागू शुल्क जमा कर सदस्यता लेनी होगी। जशपुर जिले के निवासियों के लिए 75 रुपए और अन्य जिले के निवासियों के लिए यह पंजीयन शुल्क 150 रुपए है। जिन खिलाड़ियों ने पहले से सदस्यता ली हुई है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की जरूरत नहीं होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

