शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
वनडे क्रिकेट को स्टीव स्मिथ ने कहा अलविदा, चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद लिया बड़ा फैसला
05 मार्च, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
वनडे क्रिकेट को स्टीव स्मिथ ने कहा अलविदा, चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद लिया बड़ा फैसला

वनडे क्रिकेट को स्टीव स्मिथ ने कहा अलविदा, चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद लिया बड़ा फैसला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि की।


सेमीफाइनल में हार के बाद बड़ा फैसला

मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे से संन्यास लेने का फैसला लिया। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भी वह काफी समय से बाहर चल रहे हैं।


स्टीव स्मिथ का वनडे करियर

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 169 वनडे मैच खेले और 5727 रन बनाए। उनका औसत 43.06 और स्ट्राइक रेट 87.13 रहा। वनडे में उनकी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 164 रन की रही। उन्होंने 12 शतक और 34 अर्धशतक अपने नाम किए।


चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चला बल्ला

स्मिथ का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रदर्शन औसत रहा। उन्होंने तीन पारियों में 97 रन बनाए, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 73 रन रही। हालांकि, वह अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में नाकाम रहे।


वनडे क्रिकेट से विदाई, लेकिन टेस्ट में जारी रहेगा सफर

वनडे से संन्यास के बाद अब स्मिथ का पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह टेस्ट क्रिकेट में अहम भूमिका निभाते रहेंगे। हालांकि, टी20 में उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें