शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
T-20 World Cup : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बताया कि कौन जीतेगा भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला
06 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
T-20 World Cup : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बताया कि कौन जीतेगा भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला

T-20 World Cup : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बताया कि कौन जीतेगा भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रविवार 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले को जीतना चाहेंगी। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर रहा है। भारत ने पाकिस्तान से अधिक मुकाबले इस फॉर्मेट में जीतने में सफलता हासिल की है।


पहली बार अमेरिका में मुकाबला

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अब दिग्गजों के बीच में बहस शुरू हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भारत- पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने मुकाबले की अमेरिका के लोकप्रिय 'सुपर बाउल' से तुलना कर दी। भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार अमेरिका के सरजमीं पर मुकाबला होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही टीमों में से कौन सी टीम यहां जीत हासिल करती है।


शाहीद अफरीदी ने कही ये बात

इस मुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी से कहा कि जो अमेरिकी इस टूर्नामेंट के बारे में जानना चाह रहे हैं, उन्हें बता देना चाहिए कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच उनके सुपर बाउल की तरह है। अफरीदी ने कहा कि उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ खेलना काफी पसंद था और उन्हें भारतीय फैंस से भी प्यार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी भारत के खिलाफ खेलता था तो वहां के लोगों से मुझे ढेर सारा प्यार मिलता था।


बताया कौन जीतेगा मैच

दोनों ही टीमों को लेकर शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम मजबूत है। इस बड़े मुकाबले में जो टीम अपने आप को प्रेशर सिचुएशन में बेहतर तरीके से मैदान पर पेश करेगी, वह जीत जाएगी। टी-20 क्रिकेट बहुत अप्रत्याशी है और टीमों की बल्लेबाजी में बहुत गहराई है।


टीम के लिए आठवें नंबर पर आने वाले बल्लेबाज भी डेढ़ सौ के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर मैच जीता सकते हैं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इस मुकाबले को जीत लेगी। लेकिन प्रबल दावेदार को चुनना बेहद ही मुश्किल काम है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें