शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला हुआ रद्द, पाकिस्तान ने किया बॉयकॉट – जानिए पूरा मामला
01 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला हुआ रद्द, पाकिस्तान ने किया बॉयकॉट – जानिए पूरा मामला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला हुआ रद्द, पाकिस्तान ने किया बॉयकॉट – जानिए पूरा मामला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। पहले जिस मुकाबले का इंतज़ार करोड़ों क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे थे, अब उसी पर ब्रेक लग गया है। 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच अब नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने साफ ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगी जरूर, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी। क्रिकेट के इस ‘सुपरहिट मुकाबले’ पर अचानक गिरी ये गाज, पूरी दुनिया के फैंस के लिए बड़ा झटका है।


भारत-पाक मैच क्यों हुआ रद्द?

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। इसी फैसले से नाराज़ पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान, अपनी क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी देता है, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच नहीं खेला जाएगा।”


प्रधानमंत्री से हुई थी PCB चीफ की मुलाकात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उसी बैठक के बाद अब सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया।


अब पाकिस्तान और भारत किन-किन टीमों से खेलेंगे?

पाकिस्तान के मैच

7 फरवरी – नीदरलैंड

10 फरवरी – अमेरिका

18 फरवरी – नामीबिया


भारत के मैच

7 फरवरी – अमेरिका

12 फरवरी – नामीबिया

18 फरवरी – नीदरलैंड


दोनों टीमें अब ग्रुप स्टेज में सिर्फ 3-3 मुकाबले खेलेंगी।


भारत को सीधा फायदा

ICC के नियमों के मुताबिक बॉयकॉट का मतलब है कि पाकिस्तान को 0 पॉइंट्स मिलेंगे और भारत को सीधे 2 पॉइंट्स। इससे भारत का नेट रन रेट बढ़ेगा और पाकिस्तान का घटेगा। यानी टीम इंडिया के लिए सुपर-8 में पहुंचने की राह लगभग आसान हो गई है।


भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मुकाबले हुए

भारत जीता – 7

पाकिस्तान जीता – 1


वनडे वर्ल्ड कप में तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 8 मैच जीते हैं।


ICC और ब्रॉडकास्टर को कितना नुकसान?

भारत-पाकिस्तान मैच वर्ल्ड कप का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला मुकाबला होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक ही मैच से टूर्नामेंट की 8 से 10% कमाई होती है। अब मैच नहीं होगा, तो सबसे बड़ा नुकसान टीवी ब्रॉडकास्टर्स को होगा, क्योंकि उन्होंने पहले ही विज्ञापन बेच दिए थे।


नकवी ने क्यों दी थी वर्ल्ड कप छोड़ने की धमकी?

जब ICC ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया, तब PCB चीफ नकवी ने कहा था, “अगर सरकार मना करेगी तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।” हालांकि बाद में पाकिस्तान ने खेलने की मंजूरी दे दी, लेकिन भारत से मुकाबले का बॉयकॉट बरकरार रखा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें