शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
T20 World Cup 2026: भारत से शर्मनाक हार के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी मैदान छोड़ भागे, कोलंबो से वायरल हुई तस्वीरें
16 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
T20 World Cup 2026: भारत से शर्मनाक हार के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी मैदान छोड़ भागे, कोलंबो से वायरल हुई तस्वीरें

T20 World Cup 2026: भारत से शर्मनाक हार के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी मैदान छोड़ भागे, कोलंबो से वायरल हुई तस्वीरें

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को ऐसा झटका दिया कि मुकाबला एकतरफा तमाशा बन गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। मैच देखने पहुंचे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी अपनी टीम की हालत देखकर बेचैन नजर आए और जब हार साफ दिखने लगी तो चुपचाप स्टेडियम से निकलते दिखे।


मैच से पहले नौटंकी, आखिरकार खेलना पड़ा मुकाबला

भारत-पाक मुकाबले से पहले पाकिस्तान की ओर से बायकॉट की बातों ने खूब हंगामा मचाया। लेकिन आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान को मैदान में उतरना ही पड़ा। 15 फरवरी को तय समय पर मैच शुरू हुआ, जहां शुरुआत से ही भारत का पलड़ा भारी रहा और पाकिस्तान की रणनीति पूरी तरह फेल होती नजर आई।


ईशान किशन की तूफानी पारी, 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ठोक दिए। ईशान किशन ने 77 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। भारतीय बल्लेबाजों की तेज शुरुआत ने पाकिस्तान पर दबाव बना दिया, जिसका असर उनकी बल्लेबाजी में साफ दिखा।


शुरुआती झटकों से टूटा पाकिस्तान, कुलदीप की गेंद पर छूटा धैर्य

पाकिस्तान की पारी शुरू होते ही टीम बिखरती नजर आई। पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गिरने से हालात बिगड़ गए। 12वें ओवर में कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को आउट किया तो मुकाबला लगभग भारत की झोली में चला गया। इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद मोहसिन नकवी के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी और कुछ देर बाद वे मैच खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए।


सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, पुरानी हरकतें फिर याद

मोहसिन नकवी का नाम पहले भी विवादों में रहा है। पिछले साल एशिया कप के दौरान ट्रॉफी को लेकर हुए विवाद ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। अब भारत से मिली करारी हार के बीच मैदान छोड़ने की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर तंज कस रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं।


भारत की जीत ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें

इस मुकाबले ने एक बार फिर दिखा दिया कि दबाव वाले मैचों में पाकिस्तान की टीम कैसे बिखर जाती है। भारत की मजबूत रणनीति और आक्रामक खेल के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी बेबस दिखे। हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की रणनीति और नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें