
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए बुधवार को चयनकर्ता टीम इंडिया (Team India) का ऐलान करेंगे। उप-कप्तान अजिंक्य (Vice Captain Ajinkya Rahane) रहने की टीम में जगह तो सुरक्षित लग रही है, लेकिन देखना यह है कि वो कप्तान बने रहेंगे या नहीं। खबरें है कि रहाणे को उपकप्तानी से हटाया जाता है तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उनकी जगह ले सकते हैं। एक दिवसीय सीरीज अगले साल 19 जनवरी से शुरू होनी है ऐसे में वनडे टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।
भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। यहां टीम 3 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। बतौर वनडे कप्तान विराट कोहली के भविष्य पर भी फैसला लिया जाना है। लगातार 12 नाकामियों के बाद रहाणे के उपकप्तान बने रहना कठिन है। यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में फिटनेस का हवाला देकर उन्हें बाहर रखा गया। इस तरह 100 से अधिक टेस्ट खेल चुके इशांत शर्मा को भी शायद टीम में जगह नहीं मिली, क्योंकि वह लंबे समय से फॉर्म में नहीं है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान को मौका मिल सकता है। मध्यम क्रम में श्रेयस अय्यर, शुभ मंगल और हनुमान विहारी रहेंगे।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को 26 दिसंबर से पहला टेस्ट खेलना है। वहीं दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से 7 जनवरी और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। जबकि पहला वनडे मैच अगले साल 19 जनवरी को खेला जाएगा, वहीं दूसरा वनडे 21 और तीसरा 23 जनवरी को है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

