शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
वर्ल्ड चैंपियन को हराकर टेस्ट में नंबर वन हुई टीम इंडिया, बने कई रिकॉर्ड
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
वर्ल्ड चैंपियन को हराकर टेस्ट में नंबर वन हुई टीम इंडिया, बने कई रिकॉर्ड
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। टीम इंडिया ने मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड को 372 रन से हरा कर दो मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई। अब उसके 124 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। वही दूसरे नंबर पर खिसकी न्यूजीलैंड के 121 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं, 108 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर, चौथे पर 107 अंक के इंग्लैंड और पांचवे स्थान पर पाकिस्तान है जिसके 92 रेटिंग अंक है। 


2003 के बाद भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को पहली बार हराया। रनों के लक्ष्य से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले उसका रिकॉर्ड 321 रन से जीत का था, जो उसने 2016 में इंदौर में हासिल किया था। इस टेस्ट के मैन ऑफ द मैच रहे मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 150 और दूसरी में 62 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज आर अश्विन को चुना गया। जिन्होंने 14 विकेट लिए और 70 रन बनाए।

यह बने रिकार्ड्स
आर अश्विन को नवी बार मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने इस मामले में जैक कालिस की बराबरी की। जबकि रिकॉर्ड मुरलीधरन (11) के नाम पर है।

विराट कोहली अब 50 टेस्ट जीत, 50 वनडे जीत और 50 T20 इंटरनेशनल जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

300 टेस्ट विकेट भारत में लेने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल अनिल कुंबले ने किया था, जिन्होंने अपने देश में 350 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह (265) और चौथे स्थान पर कपिल देव (219) है।

1988 से न्यूजीलैंड ने भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता। वही कीवी टीम आज तक भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज भी नहीं जीत पाई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें