शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज तक एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज तक एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज तक एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड की टीम वनडे मैचों की जारी सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए रविवार को इंदौर पहुंचीं। यह मुकाबला मंगलवार (24 जनवरी) को शहर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें रायपुर से विशेष विमान के जरिए इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं जहां से उन्हें बस के जरिए होटल ले जाया गया। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना रखी है। इंदौर में करीब 6 साल बाद वनडे मैच होने वाला है। भारतीय टीम कभी भी होलकर स्टेडियम में वनडे मैच नहीं हारी है, वहीं न्यूजीलैंड को इंदौर में कभी भी जीत नसीब नहीं हुई है। भारत ने यहां अभी तक पांच वनडे मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारत के लिए इस मैदान में वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। भारत ने यहां पहला वनडे मैच 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।


रजत पाटीदार कर सकते हैं डेब्यू

भारतीय टीम में इंदौर के रजत पाटीदार भी शामिल हैं। उन्हें सीरीज में अब तक अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला, लेकिन अब भारत सीरीज जीत चुका है। ऐसे में टीम प्रबंधन वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। हालांकि, अपने गृहनगर में रजत को खेलने का मौका मिल सकता है।


प्रैक्टिस विकेट भी बनेंगे

टीमों का ऑफिशियल प्रैक्टिस सेशन 23 जनवरी को होगा। प्रैक्टिस के लिए गेल पवेलियन की ओर तीन-तीन प्रैक्टिस विकेट तैयार किए जाएंगे। मैच की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। चार महीने पहले ही टी-20 मैच हुआ था, जिसके चलते स्टेडियम में बड़े स्तर पर सुधार काम की जरूरत नहीं है। पवेलियन एंड पर टीमों के लिए डग आउट बना दिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम कोच राहुल द्रविड़ के नाम से बने ड्रेसिंग रूम में रहेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम एमके पाटोदी ड्रेसिंग रूम में ठहरेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें