शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
बेंगलुरु-लखनऊ के बीच एलिमिनेटर की जंग आज, जो हारा उसका सफर होगा खत्म
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बेंगलुरु-लखनऊ के बीच एलिमिनेटर की जंग आज, जो हारा उसका सफर होगा खत्म

बेंगलुरु-लखनऊ के बीच एलिमिनेटर की जंग आज, जो हारा उसका सफर होगा खत्म

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। विराट कोहली के फॉर्म में लौटने और किस्मत के दम पर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हौसले बुलंद है। टीम आज बुधवार को एलिमिनेटर के मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स को कड़ी चुनौती दे सकती है। ये मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 


शुरुआती मैच में कम स्कोर के बाद कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 54 गेंदों पर 73 रन बनाए। ये इस सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक था। विराट कोहली के बल्ले से निकले रन के बावजूद आरसीबी के लिए यह जीत ही काफी नहीं थी और उसे दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर मुंबई की जीत की भी दुआ करनी थी। मुंबई ने दिल्ली को हराकर आरसीबी के प्लेऑफ का रास्ता बनाया। 


विराट के फॉर्म ने आरसीबी की उम्मीद को जीवंत रखा है। आरसीबी आईपीएल खिताब जीतने की और अगला कदम रखना चाहेगी। विराट के फॉर्म, कार्तिक की एक फिनिशर के रूप में सफलता, जोश हेजलवुड, वानिंदू हसारंगा और हषर्ल पटेल की तेज गेंदबाजी की तिकड़ी और फिर ईडन गार्डंस की पिच पर आरसीबी का जोश कई गुना बढ़ा हुआ है।


उधर आरसीबी के बल्लेबाजों का सामना लखनऊ सुपरजाइंट्स के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान और मोहसिन खान से होगा। लखनऊ के पास दुष्मांथा चमीरा और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं। लखनऊ के सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के बल्ले पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा, जो इस सीजन की सबसे कामयाब जोड़ी रही है। दोनों ने मिलकर 1039 रन बना चुके हैं। जिसमें 210 रन की आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी सलामी साझेदारी शामिल है, जो केकेआर के खिलाफ बनाई थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें