शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2024 का फाइनल मुकाबला आज केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में; जो जीता वो होगा सिकंदर
26 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2024 का फाइनल मुकाबला आज केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में; जो जीता वो होगा सिकंदर

IPL 2024 का फाइनल मुकाबला आज केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में; जो जीता वो होगा सिकंदर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

17 वर्षों के आईपीएल इतिहास में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताबी जीत का स्वाद तो चखा है लेकिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से अब भी काफी पीछे हैं। केकेआर रविवार को अपने आईपीएल इतिहास का चौथा फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।


हैदराबाद आईपीएल में अपने तीसरे फाइनल में खेलने के लिए उतरेगी। केकेआर के पास तीन आईपीएल फाइनल जीतने वाली तीसरी टीम बनने का मौका है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई ने 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है। हैदराबाद के पास अपना दूसरा खिताब जीतने का मौका होगा।


केकेआर ने दो फाइनल गौतम गंभीर की कप्तानी में जीते हैं, मजे की बात तो यह है कि दोनों फाइनल में कप्तानी करने वाले गौतम गंभीर इस बार टीम के कोच हैं। उनका प्रभाव इस टीम में साफ़ तौर पर देखने को मिला है और जीत के लिए केकेआर को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन हैदराबाद को कम नहीं आँका जा सकता है।


चेन्नई की पिच और वेदर रिपोर्ट

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए होगी। सेटल होने पर बल्लेबाज रन न सकते हैं लेकिन यहाँ स्पिनरों की भी अहम भूमिका देखने को मिलेगी। टॉस जीतकर बैटिंग का फैसल सही होगा। बड़ा मैच होने से यही करना उचित है। मैच की पूर्व संध्या पर बारिश देखने को मिली है। रविवार को बादलों का आवरण देखने को मिलेगा। इस वजह से ओस भी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है।


केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो यहाँ केकेआर का पलड़ा भारी नज़र आता है। अब तक केकेआर और हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 18 केकेआर ने जीते हैं और हैदराबाद को 9 बार जीत का स्वाद चखने को मिला है।


मैच का सीधा प्रसारण कहाँ देखें

भारतीय समय के अनुसार मैच का टॉस शाम 7 बजे हो जाएगा। पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा वेबसाईट और एप्लीकेशन पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा।


केकेआर संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती


सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नितीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें