शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत और न्यूजीलैंड की बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच आज, बारिश कर सकती है मजा किरकिरा, प्लेइंग इलेवन बना चुनौती
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत और न्यूजीलैंड की बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच आज, बारिश कर सकती है मजा किरकिरा, प्लेइंग इलेवन बना चुनौती
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ विर्ल्ड डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। कानपूर के ग्रीन पार्क में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहने के बाद अब जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सीरीज जीत जाएगी। वहीं दूसरे टेस्ट में विराट कोहली भी खेलेंगे ऐसे में टीम मैनेजमेंट यह बड़ा सिर दर्द है कि प्लेइंग इलेवन किसे-किसे रखा जाए। वहीं बारिश मैच के पहले दिन का मजा किरकिरा कर सकती है।

 


बारिश का येलो अलर्ट
दरअसल पिछले कुछ समय से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को यहां पूरी दिन बारिश हुई थी, ऐसे दोनों टीम प्रैक्टिस नहीं कर पाई थी। मौसम विभाग ने यहां पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं लगातार बारिश के चलते पिच को ढक कर रखा गया है। सतह पर काफी नमी रहेगी। पिच पर घांस बिल्कुल नजर नहीं आ रही है, ऐसे में स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। 
 

प्लेइंग-XI बड़ी चुनौति
मैच से पहले प्लेइंग-XI चुनना बड़ी चुनौति बना हुआ है। पहले मैच में विराट कोहली नहीं खेल थे ऐसे में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था और अपने पहले ही मैच की पहली पारी में उन्होंने शतकीय और दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में दूसरे मैच में उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता। वहीं मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा में से किसी एक का प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की चर्चा है। खासतौर पर सबसे ऊपर रहाणे का नाम है। इस साल खेले गए मुकाबलों में रहने 8 बार सिंगल डिजिट में बना कर आउट हुए है। उनका औसत भी केवल 19.50 का रहा है। वहीं पिछली 40 परियों से चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से भी एक भी शतक नहीं निकला है। मयंक अग्रवाल भी लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनकी जगह जगह विकेटकीपर केएस भरत पर दांव लगाया जा सकता है। भरत ओपनिंग कर सकते है और उन्होंने अपने पिछले मैच में विकेटकीपिंग से सभी को खासा प्रभावित किया था। 

न्यूजीलैंड भी कर सकता है बदलाव
वहीं न्यूजीलैंड की में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कानपुर टेस्ट में उसे तेज गेंदबाज नील वैगनर की कमी काफी खली थी, वैगनर मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते थे। बारिश और धूप को ध्यान में रखते हुए कीवी टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ मुंबई टेस्ट में उतर सकती है। टीम से विल सोमरविले बाहर हो सकते है उनकी जगह नील वैगनर को मौका मिल सकता है। 
 

2 साल से नहीं लगाया विराट ने शतक
विराट कोहली ने पिछले 2 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। बंगलादेश के खिलाफ 25 नवंबर 2019 को भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। तब से अभी तक 50 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला गया पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रा हो गया है। अब दूसरा टेस्ट मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद विराट ने पहले टेस्ट मैच में आराम लिया था। विराट दूसरे टेस्ट से वापसी करेंगे। अब एक बार फिर उनके फैन्स को उनसे शतक की उम्मीद है।
 

वानखेड़े में आग उगलता है विराट का बल्ला
बतादें, मुंबई के वानखेड़े में विराट कोहली का बल्ला जम कर आग उगलता है। भारत में विराट ने अपना पहला टेस्ट मैच 2011 में वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच की दोनों परियों में किंग कोहली ने 50 से अधिक रनों की पारियां खेली थी। वानखेड़े में विराट ने अभी तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले है और 72.17 की औसत से साथ कुल 433 रन बनाए हैं। 4 टेस्ट की 6 परियों में विराट ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है। 2016 में उन्होंने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में यदि इन आंकड़ों को देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा मुंबई टेस्ट में विराट के शतक का इंतजार खत्म हो सकता है।

दोनों टीमें-
IND: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिधिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, श्रीकर भरत, प्रसिद्ध कृष्णा।

NZ: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, टिम साउदी, नील वैगनर, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले, अयाज पटेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें