शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
रायपुर में आज भारत-साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा वंडे मैच, बावुमा की होगी वापसी, टॉस बनेगा गेमचेंजर
03 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रायपुर में आज भारत-साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा वंडे मैच, बावुमा की होगी वापसी, टॉस बनेगा गेमचेंजर

रायपुर में आज भारत-साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा वंडे मैच, बावुमा की होगी वापसी, टॉस बनेगा गेमचेंजर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर आज क्रिकेट का रणक्षेत्र बनेगा! भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी, लेकिन मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं… आज रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब हैं, बावुमा की कप्तानी की वापसी है और पिच पर ओस का जादू मैच पलट सकता है। ये दूसरा वनडे आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा और मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।


रायपुर में भारत का अटूट रिकॉर्ड

रायपुर में अब तक सिर्फ एक वनडे खेला गया है। जनवरी 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। यानी इस मैदान पर टीम इंडिया अब तक अजेय है।


हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल वनडे: 59

भारत जीता: 28

साउथ अफ्रीका जीता: 30

बेनतीजा: 1


भारत में रिकॉर्ड

कुल मैच: 25

भारत जीता: 15

साउथ अफ्रीका जीता: 10


बावुमा की वापसी, महाराज की एंट्री संभव

पहले वनडे में नहीं खेलने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा आज वापसी करेंगे। टीम में स्पिनर केशव महाराज की भी वापसी हो सकती है।


क्या ऋतुराज बाहर होंगे और पंत की एंट्री होगी?

पहले वनडे में नंबर-4 पर खेलने आए ऋतुराज गायकवाड सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच से पहले कप्तान केएल राहुल ने कहा था कि पंत बतौर बैटर भी खेल सकते हैं। ऐसे में रायपुर में पंत को मौका मिल सकता है। केएल राहुल खुद इस मैच में विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की है। रोहित, कोहली और सुंदर ने बैटिंग की।


रोहित-कोहली माइलस्टोन के करीब 

रोहित शर्मा

इंटरनेशनल रन: 19,959

मुकाबले: 503

जरूरत: 41 रन

बनेंगे चौथे भारतीय खिलाड़ी जो 20 हजार रन पूरे करेंगे

विराट कोहली

28 हजार रन से सिर्फ 192 रन दूर


शानदार फॉर्म में रोहित और हर्षित

रोहित शर्मा: इस साल 561 रन, औसत 51

पिछले वनडे: 57 रन

हर्षित राणा: 19 विकेट, पिछले मैच में 3 विकेट


साउथ अफ्रीका का दांव: ब्रीट्जकी और एनगिडी

मैथ्यू ब्रीट्जकी: 10 मैच, 614 रन, औसत 68.22

लुंगी एनगिडी: 11 मैच, 18 विकेट

 इन दोनों के दम पर साउथ अफ्रीका की चुनौती बड़ी बन सकती है।


टॉस बनेगा गेमचेंजर

रायपुर में शाम के बाद ओस गिरती है। ऐसे में टॉस बेहद अहम होगा। पिच बैटर्स के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम संभवतः पहले चेज करना चाहेगी।


यानसन के खेलने पर सस्पेंस

तेज गेंदबाज मार्को यानसन दूसरे वनडे में नहीं खेल सकते। पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वे रांची में ही रुके हुए हैं। इस पर बावुमा ने कहा, "उनका (यानसन) बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन हमारी सफलता में बहुत बड़ा योगदान है।"


टी-20 वर्ल्ड कप जर्सी लॉन्च आज

आज रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप की जर्सी लॉन्च होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया मौजूद रहेंगे। हार्दिक पंड्या रायपुर पहुंच चुके हैं।


पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश रेड्‌डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा


साउथ अफ्रीका

टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन/केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन/लुंगी एनगिडी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें