
नई दिल्ली। इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। आईपीएल 2024 का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ही ब्लॉक ब्लस्टर होने वाला है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होनी है।
हालांकि, मैच में चौके-छक्कों की बरसात से पहले बॉलीवुड के स्टार्स ओपनिंग सेरेनमी में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। चेपॉक में एआर रहमान की धुन पर फैन्स झूमते नजर आएंगे, तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपने डांस से फ्लोर पर आग लगाएंगे।
आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार होने वाली है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स चेपॉक में फैन्स का मनोरंजन करते नजर आएंगे। मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम अपनी सुरीली आवाज से फैन्स को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी स्टेज पर अपने डांस मूव्स से धमाल मचाती नजर आएगी।
कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी का आगाज भारतीय समय के अनुसार, शाम 6 बजकर 30 मिनट के बाद होगा। लगभग आधे घंटे चलने वाली ओपनिंग सेरेमनी में यह चार स्टार्स रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। सेरेमनी की लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फ्री में देख पाएंगे।
आईपीएल 2024 की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार मैच से होगी। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चुनौती देते हुई नजर आएगी। दोनों टीमों की बात करें, तो कागज पर आरसीबी हर विभाग में काफी संतुलित दिखाई दे रही है। वहीं, सीएसके का बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इसके साथ ही डेवोन कॉनवे और पथिराना की इंजरी ने भी सीएसके की टेंशन बढ़ाई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

