शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के ये है 5 सुपर फैक्टर्स
06 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के ये है 5 सुपर फैक्टर्स

भारत की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के ये है 5 सुपर फैक्टर्स

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

बर्मिंघम, 6 जुलाई 2025। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर जो कभी भारत के लिए किला बना था, वह आज इतिहास बन गया। शुभमन गिल की कप्तानी और आकाशदीप की आग उगलती गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराकर पहली बार इस मैदान पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ 5 मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी अब 1-1 से बराबर हो गई है।

यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि रणनीति, जिम्मेदारी और जुझारूपन का वो प्रमाण है, जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट की नई पहचान बन सकता है।


भारत की जीत के 5 सुपर फैक्टर्स

1. शुभमन गिल की दो पारियों में दो शतक, कुल 430 रन

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने दूसरे ही टेस्ट में दुनिया को जवाब दे दिया। पहली पारी में जहां उन्होंने 269 रन की दोहरी सेंचुरी लगाई, वहीं दूसरी पारी में 161 रन की जिम्मेदार पारी खेली। गिल ने दोनों पारियों में मिलाकर 92 ओवर बैटिंग की और 430 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को 608 रन का विशाल लक्ष्य मिला।


2. लोअर ऑर्डर ने दिखाया दम

पहले टेस्ट में जहां निचले क्रम ने लड़खड़ा दिया था, वहीं बर्मिंघम में जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और सिराज जैसे बल्लेबाजों ने गिल का साथ निभाया।

पहली पारी: जडेजा 89, सुंदर 42

दूसरी पारी: जडेजा 69

इनकी साझेदारियों ने भारत को मैच पर पकड़ बनाने में मदद की।


3. स्लिप कैचिंग में जबरदस्त सुधार

लीड्स टेस्ट में कई आसान कैच छोड़ने के बाद, करुण नायर, सुदर्शन, राहुल और गिल ने स्लिप में भरोसेमंद पकड़ दिखाई। यही कारण रहा कि इंग्लैंड की दोनों पारियों में शुरुआती 5 विकेट 90 के भीतर गिर गए और दबाव बना रहा।


4. आकाशदीप और सिराज की घातक गेंदबाजी

सिराज: पहली पारी में 6 विकेट

आकाशदीप: दूसरी पारी में 6 विकेट

आकाशदीप ने जो रूट, ब्रूक, स्मिथ जैसे बड़े विकेट लेकर इंग्लिश बैटिंग की रीढ़ तोड़ी। कुल मिलाकर, आकाशदीप के 10 विकेट और सिराज के 7 विकेट ने इंग्लैंड को उबरने का मौका नहीं दिया।


5. इंग्लैंड का बल्लेबाजी फ्लॉप शो

इंग्लैंड के कई टॉप बैटर रन बनाने में नाकाम रहे।

जो रूट: 22 और 6

बेन डकेट: 25

हैरी ब्रूक और स्मिथ: पहली पारी में ही लड़े, लेकिन दूसरी पारी में साथ नहीं मिला। आखिरी दिन इंग्लैंड को सिर्फ 80 ओवर खेलने थे, लेकिन टीम ने 21 ओवर में 4 विकेट गंवा दिए और 271 रन पर ढेर हो गई।


मैच का स्कोरबोर्ड (संक्षेप में):

भारत पहली पारी: 587/9 (घोषित)

इंग्लैंड पहली पारी: 407

भारत दूसरी पारी: 427/6 (घोषित)

इंग्लैंड दूसरी पारी: 271 ऑलआउट

भारत जीता: 336 रन से

सीरीज: 1-1 से बराबर

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें