शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने IPL-2022 में मचाया धमाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने IPL-2022 में मचाया धमाल

इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने IPL-2022 में मचाया धमाल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इंडिया प्रीमीयर लीग के मौजूदा सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके फैंस के दिलों में जगह बना ली है। अनकैप्ड खिलाड़ी उन्हें कहा जाता है जिनका अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक 70 लीग मैच, एक सेमीफाइनल और एक एलिमिनेटर मुकाबला हो चुका है। पूरे सीजन में गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में टीम इंडिया ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर खास निगाहें थी। जहां कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया वहीं कुछ स्टार्स उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में।


राहुल त्रिपाठी : 413 रन

रांची में जन्मे इस क्रिकेटर ने आईपीएल 2022 में 14 मैच में 158.24 के शानदार साइकिल रेट से 413 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का बेस्ट प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 172.5 तक की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए। आईपीएल में शानदार खेल दिखाने के बावजूद इस बल्लेबाज को T20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।


उमरान मलिक : 22 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने पूरे सीजन में अपनी रफ्तार एवं बाउंसर से विपक्षी खिलाड़ियों को परेशान किए रखा। उमरान ने 14 मैच में 20.18 की औसत से कुल 22 विकेट चटकाए। इस दौरान उमरान का बेस्ट प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।


मोहसिन खान : 13 विकेट

लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में काफी शानदार गेंदबाजी की है। मोहसिन ने टीम के लिए अब तक आठ मैच में 5.93 के इकोनॉमी रेट से 13 विकेट चटकाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहसिन ने 16 रन देकर चार विकेट चटकाए, जो आईपीएल में उनका बेस्ट प्रदर्शन है।


अर्शदीप सिंह : 10 विकेट

पंजाब किंग्स के इस क्रिकेटर ने 14 मैच में 7.70 के इकोनामी रेट से 10 विकेट लिए। मौजूदा सीजन में अर्शदीप का बेस्ट प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल से खिलाफ आया, जहां उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप ने पूरे सीजन में डेथ ओवर में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इस प्रदर्शन के चलते अर्शदीप को अगले T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।


तिलक वर्मा : 397 रन

भले ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन निराशाजनक हो, लेकिन तिलक वर्मा टीम के लिए स्टार बनकर उभरे। तिलक ने 13 मैच में 131.02 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले और 61 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक तिलक वर्मा निकट भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें