
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आईपीएल 2022 में लीग स्टेज के सभी मैच खत्म हो चुके हैं। अब प्लेऑफ के मुकाबले होना शुरू हो गए हैं। इस सीजन के लिए स्टेज में 70 मुकाबले खेले गए। इन मैचों में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सभी फैंस का दिल जीत लिया, तो कई सीनियर खिलाड़ी फ्लॉप रहे। आईपीएल 2022 में 6 टीमों का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन इन टीमों में 4 ऐसे खिलाड़ी थे जो प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बड़े दावेदार माने जा रहे थे, मगर इन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
यश घुल
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले 19 साल के यश धूल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी। यश धूल ने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 जताया था। यश धूल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रणजी ट्रॉफी में भी दिल्ली की ओर से खेलते हुए पहले ही मैच में दोनों पारियों में शतक ठोक कर धमाल मचाया था, लेकिन इस खिलाड़ी को आईपीएल 2022 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। यश धूल को इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।
अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को इस साल भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला। लगातार फैंस उम्मीद लगाए बैठे रहे कि अर्जुन को जल्दी मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा आखिरी मैच तक भी नहीं हुआ। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2021 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा है, लेकिन उन्हें 2 सीजन में एक बार भी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
मोहम्मद नबी
T20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद नबी भी इस लिस्ट में शामिल है। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी इस बार कोलकाता की स्क्वाड का हिस्सा थे। नबी आईपीएल में भी 17 मैच खेल चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2022 में इस खिलाड़ी को एक बार भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। नबी T20 के बेहतर खिलाड़ी हैं।
जयवर्धन हंगारगेकर
भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य जयवर्धन हंगारगेकर को आईपीएल 2022 में सीएसके टीम ने डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन जयवर्धन को भी इस सीजन में एक मैच खेलने तक का मौका नहीं मिला। दीपक चाहर जैसे बड़े खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि जयवर्धन को टीम में मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो पूरे सीजन बेंच पर बैठे दिखाई दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

