शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें यहां के मौसम का मिजाज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें यहां के मौसम का मिजाज

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें यहां के मौसम का मिजाज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है। शुरुआती दो मुकाबले को जीतने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश अपनी पहली जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने की होगी।


हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सीरीज के पहले दोनों ही मुकाबला हाई स्कोरिंग रहे थे। दोनों ही मुकाबले में 200 से अधिक रन बनाए गए थे। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने में अब तक कामयाब रहे हैं।


बतादें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारतीय युवाओं ने अपना दमखम दिखाने का काम किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले को आसानी से अपने नाम किया।


गेंद और बल्ले से दिखाया दम

मंगलवार 28 नवंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत की नजरें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मुकाबला जीत कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शुरुआती दोनों ही मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल की।


ऐसा रहेगा मौसम

मंगलवार को होने वाले मुकाबले में मौसम की बात करें तो गुवाहाटी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आसमान में बदल के छाए रहने की भी गुजाइंश नहीं है। भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे से इस मुकाबले की शुरुआत होगी। इस समय अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि खेल खत्म होने पर तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो सकती है। ऐसे में दर्शक इस मुकाबले का पूरा मजा उठा सकते हैं।


पिछली बार मिली थी हार

गुवाहाटी के इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं। साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को यहां हार का सामना करना पड़ा था। 6 साल बाद भारत के पास उस हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा। भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन के साथ-साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। इन खिलाड़ियों के फॉर्म में होने से भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें भी बढ़ गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें