शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
सालों तक याद रखा जाएगा भारत-इंग्लैंड का यह टेस्ट मैच: गिल का शतक, राहुल की दीवार, जडेजा-सुंदर की चमत्कारी जोड़ी ने बचाया टेस्ट
27 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सालों तक याद रखा जाएगा भारत-इंग्लैंड का यह टेस्ट मैच: गिल का शतक, राहुल की दीवार, जडेजा-सुंदर की चमत्कारी जोड़ी ने बचाया टेस्ट

सालों तक याद रखा जाएगा भारत-इंग्लैंड का यह टेस्ट मैच: गिल का शतक, राहुल की दीवार, जडेजा-सुंदर की चमत्कारी जोड़ी ने बचाया टेस्ट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मैनचेस्टर। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस हारने के बाद भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने जवाब में 669 रन ठोककर 311 रन की बड़ी लीड हासिल कर ली।


इस लीड के बाद इंग्लैंड की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करा लिया। इस मैच ने साबित कर दिया कि संकट के समय में भारतीय टीम किसी भी परिस्थिति में वापसी कर सकती है।


केएल राहुल और शुभमन गिल: धैर्य और तकनीक का अद्भुत संगम

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, लेकिन तीसरे विकेट पर कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी केएल राहुल ने मोर्चा संभाला।.केएल राहुल ने 230 गेंदों में 90 रनों की बहुमूल्य पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। शुभमन गिल ने 238 गेंदों में 103 रन बनाए और सीरीज का चौथा शतक जमाया।


इस शतक के साथ शुभमन गिल बने:

➡️ बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट सीरीज में 4 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

➡️ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान (डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के साथ नाम दर्ज)


रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर: दीवार बनकर खड़े रहे

गिल और राहुल के आउट होने के बाद जब दबाव फिर से बढ़ने लगा, तब मैदान पर उतरे रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर। दोनों ने इंग्लिश गेंदबाजों की हर रणनीति को ध्वस्त कर दिया।.दोनों ने 334 गेंदों में नाबाद 203 रन की साझेदारी कर मैच को ड्रॉ कराने में निर्णायक भूमिका निभाई। जडेजा ने टेस्ट करियर का 5वां शतक लगाया, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया।


जडेजा ने इंग्लैंड में: 1000 टेस्ट रन और 34 विकेट पूरे किए, और ऐसा करने वाले वे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें