शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
बॉलर नहीं आग है ये भारतीय गेंदबाज… आईपीएल इतिहास की डाली दूसरी सबसे तेज गेंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बॉलर नहीं आग है ये भारतीय गेंदबाज… आईपीएल इतिहास की डाली दूसरी सबसे तेज गेंद, इन गेंदबाजों ने डाली है अब तक की सबसे तेज गेंद

बॉलर नहीं आग है ये भारतीय गेंदबाज… आईपीएल इतिहास की डाली दूसरी सबसे तेज गेंद, इन गेंदबाजों ने डाली है अब तक की सबसे तेज गेंद

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक आईपीएल 2022 में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें है। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में उमरान ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी। 157 kmph की रफ्तार से फेंकी गई ये गेंद इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी। आईपीएल के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शॉन टेट के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। 2011 में शॉन टेट ने उस वक्त की दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 157.71 Kmph की रफ्तार से गेंद से की थी। उस दौरान वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे थे।


आईपीएल इतिहास के सबसे तेज भारती गेंदबाज

आईपीएल 2022 में लगातार धूम मचा रहे उमरान मलिक IPL के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस सीजन उमरान ने अपनी रफ्तार से हर किसी को हैरान किया है। गुरुवार को खेले गए मैच में उन्होंने अपने आखरी ओवर की लगभग सभी गेंद 150 Kmph के ऊपर फेंकी। 


उमरान मलिक का आखिरी ओवर

19.1 ओवर- 153 KMPH

19.2 ओवर- 145 KMPH

19.3 ओवर- 154 KMPH

19.4 ओवर- 157 KMPH

19.5 ओवर- 156 KMPH


उमरान ने इस मैच में लुटाए 52 रन

उमरान ने इस मैच में IPL इतिहास की भले ही दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया हो,  लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने करियर के सबसे ज्यादा रन भी लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दिए। उनके हर ओवर का औसत 13 रन का रहा। वहीं उनके द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद पर रॉवमैन पावेल ने चौका मारा था। जबकि इस पूरे ओवर में 19 रन बने थे।


आईपीएल इतिहास की सबसे तेज़ डिलीवरी

शॉन टैट- 157.71 KMPH

उमरान मलिक- 157.00 KMPH

एनरिक नॉर्किया- 156.22 KMPH

उमरान मलिक- 156.00 KMPH

एनरिक नॉर्किया- 155.21 KMPH

उमरान मलिक- 154.80 KMPH

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें