
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आज हम आपको आईपीएल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ब्रेक करना किसी खिलाड़ी के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
गेल का रिकॉर्ड शतक
लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर क्रिस गेल के नाम टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम के 158 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रन बनाए थे। इस पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर कहा था, गेल का खेल देखकर मैं सोचता हूं कि मेरा विकेटकीपर बनने का फैसला सही था। पारी में गेल ने 17 छक्के जड़े थे। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक भी क्रिस गेल की इसी पारी के नाम है। उस दौरान गेल ने सिर्फ 30 गेंद में छक्का जड़ा था।
पारी में सबसे ज्यादा छक्के
2013 में खेली गई 175 रनों की पारी के दौरान क्रिस गेल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। इसमें एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड भी है। क्रिस गेल ने अपनी पारी में 17 छक्के जमाए थे। इस सीरीज के बाद आठ आईपीएल सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
बेस्ट बॉलिंग फिगर
20 ओवर के मुकाबले में गेंदबाजी आसान नहीं है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अलजारी जोसेफ ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। उनकी गेंदों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज कुछ भी नहीं कर सके थे। यह आईपीएल में अलजारी जोसेफ का डेब्यू मुकाबला था। उन्हें चोटिल एडम मिलने की जगह टीम में लिया गया था। हैदराबाद के खिलाफ अलजारी जोसेफ को अंतिम समय में टीम में लेना मुंबई के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
सबसे तेज अर्धशतक
आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। आईपीएल 2018 में राहुल ने बतौर कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद में 51 रन की तूफानी पारी खेली थी। लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से यूसुफ पठान और सुनील नारायण है दोनों ने 15 गेंद पर यह कारनामा किया था।
सबसे ज्यादा हैट्रिक
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का कीर्तिमान लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम दर्ज है। मिश्रा ने आईपीएल इतिहास में तीन बार हैट्रिक ली है। मिश्रा ने पहली बार 2008 में दिल्ली बनाम डेक्कन चार्जर्स, दूसरी बार 2011 में डेक्कन चार्जर्स बनाम पंजाब और तीसरी बार 2013 में सनराइजर्स के खिलाफ हैट्रिक दर्ज की थी। इस बार अमित मिश्रा को किसी टीम ने नहीं खरीदा। अमित मिश्रा के बाद युवराज सिंह का नाम आता है, जिन्होंने दो बार आईपीएल में हैट्रिक ली है।
सीजन में सबसे ज्यादा रन
आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। 2016 के सीजन में कोहली ने 16 मैचों में 81 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे। 16 पारियों में विराट ने 4 शतक और 7 फिफ्टी भी बनाई थी। विराट के अलावा आज तक कोई भी खिलाड़ी एक सीजन में 900 रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ है।
सबसे लंबा छक्का
आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम पर दर्ज है। मोर्कल ने 2008 में चेन्नई की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उस दौरान गेंदबाज थे प्रज्ञान ओझा। शॉट मैदान से बाहर गया और मैच कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

