शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL में आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकबला, जीत के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली
11 अप्रैल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL में आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकबला, जीत के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली

IPL में आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकबला, जीत के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में लखनऊ टीम अब जीत की पटरी पर लौट चुकी है और अब वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर चल रही हैं । वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी भी जीत के लिए संघर्ष जारी है।


वहीं दिल्ली के लिए ऐसा लगता है कि उसके पास ‘प्लान बी’ की कमी है जो कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली 106 रन की हार से साफ दिखाई दिया। हाल में एक और जूझ रही टीम मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स -1.370 के खराब नेट रन रेट से अंक तालिका में निचले स्थान पर पहुंच गई। दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उसकी तेज गेंदबाजी इकाई है जिसमें जरा भी धार नहीं दिखती।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें