
दुबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। एशिया कप में रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। आखरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में हार्दिक पांड्या के छक्के ने भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 5 विकेट खो कर हासिल कर लिया। मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट और ऑलराउंडर हार्दिक पण्डिया ने 3 विकेट चटकाए और 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने 35 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 43 रन बनाए। हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वो मैन ऑफ द मैच चुने गए।

धोनी जैसी रणनीति अपनाई
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया। पाकिस्तान की पूरी टीम ने 10 विकेट खो कर 147 रने बनाए। भारतीय टीम ने मैच में धोनी वाली रणनीति अपनाई और बल्लेबाज मैच अंत तक ले गए। इसका फायदा भारत को मिला और पाकिस्तान के युवा गेंदबाज दबाव में आ गए। नसीम शाह और हरिस रऊफ की खराब फिटनेस ने भी पाकिस्तान की लुटिया डुबोई। अंत में भारत यह मैच जीत गया।

पाकिस्तान के सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए
भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में लगातार चौथी बार हराया है, साथ कि पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर मिली हार का बदला भी लिया। पमिस्तानी ने उस मैच में भारत को 10 विकिटों से शिकस्त दी थी। सोमवार को हुए इस मैच में एक रोचक बात ये रही कि पाकिस्तान के सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने ली लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 4, हार्दिक पण्डिया ने 3, अर्शदीप सिंह ने 2 और आवेश खान ने एक विकेट लिया।

भारत की रोमांचक जीत
भारत ने मैच तो जीत लेकिन काफी रोमांचक स्थिति में। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। केएल राहुल पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड हुए। उन्हें टी-20 डेब्यू कर रहे 19 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पवेलियन भेजा। राहुल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 49 रन की साझेदारी निभाई। रोहित शुरआत से लय में नजर नहीं आ रहे थे और 18 गेंद पर 12 रन बना कर वो आउट हो गए। दूसरे ही ओवर में विराट भी अपना विकेट गवां बैठे। जिसके बाद रविन्द्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने भारत की पारी को कुछ संभाल, लेकिन 18 रन पर सूर्यकुमार यादव बड़ा हिट मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। इसके बाद जडेजा और हार्दिक पांड्या ने भारत की पारी को संभाला और मैच को आखरी ओवर तक ले गए। आखरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। चक्का लगाने के प्रयास में रविन्द्र जडेजा ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद दिनेश कार्तिक आए और उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक हार्दिक को दी, तीसरी गेंद हार्दिक ने डॉट खेली और चौथी गेंद पर छक्का जड़ कर भारत को जीत दिला दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

