शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
अंडर 17 बालक एवं बालिका फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश में
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अंडर 17 बालक एवं बालिका फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश में

अंडर 17 बालक एवं बालिका फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश में

N
डेस्क रिपोर्टर

 नई दिल्ली। आगामी जूनियर बालिका एवं बालक एशियन चैंपियनशिप तथा विश्व चैंपियनशिप से पूर्व कैंप सलेक्शन के लिए फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन कुश्ती की राष्ट्रीय चैंपियनशिप भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा गोंडा में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।

इस चैंपियनशिप से चुने हुए बालक व बालिका पहलवान कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उसके पश्चात उन खिलाड़ियों में से एशियन चैंपियनशिप व विश्व चैंपियनशिप खेलने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पिछले दिनों विवादों के घेरे में आ जाने के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय कुश्ती संघ द्वारा कोई आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के जूनियर बालक व बालिका पहलवान भाग लेने गोंडा उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें