शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
14 साल के वैभव ने मचा दिया तहलका… 36 गेंदों में शतक, 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर!
24 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
14 साल के वैभव ने मचा दिया तहलका… 36 गेंदों में शतक, 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर!

14 साल के वैभव ने मचा दिया तहलका… 36 गेंदों में शतक, 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा धमाका किया, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत दंग रह गया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक ठोक दिया और लिस्ट-A क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।


39 साल पुराना पाकिस्तानी रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के जहूर इलाही के नाम था। उन्होंने साल 1986 में विल्स कप के दौरान पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्स की ओर से रेलवे के खिलाफ खेलते हुए 15 साल 209 दिन की उम्र में लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।


सबसे तेज लिस्ट-A शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक लगाकर यह कारनामा किया।


भारत में सबसे तेज शतक – अनमोलप्रीत पहले, वैभव दूसरे

भारतीय बल्लेबाजों में लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 2024 में पंजाब की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोका था। अब वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में सेंचुरी ठोककर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

इस सूची में ये खिलाड़ी भी शामिल हैं –

यूसुफ पठान – 40 गेंद (2010)

उर्विल पटेल – 41 गेंद (2023)

अभिषेक शर्मा – 42 गेंद (2021)


लिस्ट-A क्रिकेट क्या होता है?

घरेलू वनडे मैचों को लिस्ट-A क्रिकेट कहा जाता है। इसमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों तरह के मुकाबले शामिल होते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी भारत की डोमेस्टिक वनडे प्रतियोगिता है।


84 गेंदों पर 190 रन – वैभव की ऐतिहासिक पारी

14 साल के वैभव बिहार की ओर से प्लेट ग्रुप मैच में रांची के JSCA ओवल ग्राउंड पर खेले।

 उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया और 84 गेंदों पर 190 रन बनाए।

चौके: 16

छक्के: 15

शतक पूरा किया: 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर

वैभव बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बिहार

वैभव सूर्यवंशी, साकिबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), मंगल महरौर, पीयूष सिंह, आकाश राज, बिपिन सौरभ, सूरज कश्यप, हिमांशु तिवारी, साबिर खान, बादल कनौजिया


अरुणाचल प्रदेश

कामशा यांगफो (विकेटकीपर/कप्तान), सूर्यांश सिंह, तेची नेरी, तदाकमल्ला मोहित, नीलम ओबी, नबाम टेम्पोल, आदित्य वर्मा, धीरज एंटिन, तेची सानिया, मिबोम मोसु, तेची डोरिया

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें