शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
विराट नहीं चाहते थे कप्तानी छोड़ना, लेकिन 48 घंट के अल्टीमेटम के बाद रोहित को सौंपी वन-डे की कमान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
विराट नहीं चाहते थे कप्तानी छोड़ना, लेकिन 48 घंट के अल्टीमेटम के बाद रोहित को सौंपी वन-डे की कमान
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। विराट कोहली का वनडे टीम से कप्तानी छोड़ने का मन बिल्कुल भी नहीं था। सूत्रों की माने तो विराट कोहली 2023 वनडे विश्व कप तक भारत के कप्तान बने रहना चाहते थे। विराट ने इस्तीफा भी नहीं दिया था, लेकिन 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर BCCI ने विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तानी से हटा दिया। उनकी जगह T20 के कप्तान रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी भी सौंप दी गई। 

 


विराट कोहली ने T20 की कप्तानी अपनी मर्जी से छोड़ी थी। वनडे में भी BCCI उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद लगा रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिसके बाद BCCI को ही यह कदम उठाना पड़ा। विराट की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम का जीत प्रतिशत 68 रहा। उनकी कप्तानी मव भारत ने 95 वनडे मैच में 65 जीत दर्ज की, 27 में हार मिली और 3 मैच टाई या बेनतीजा रहे। हालांकि विराट अपनी कप्तानी में भारत को कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं दिला सके।
 

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी कर चुके है। सीरीज को क्लीन स्वीप करते हुए भारत ने 3-0 से अपने नाम किया। बतौर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह पहली सीरीज थी।

भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार दो कप्तानों के साथ खेलेगी। टीम दो कप्तानों के साथ इससे पहले 2014 से 2017 तक खेली थी। साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था जिसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली को दी गई थी। धोनी उस दौरान T20 और वनडे में बतौर कप्तान खेल रहे थे। इसके बाद साल 2017 में विराट को क्रिकेट के तीनों फार्मेट का कप्तान बना दिया था। कोहली का T20 से कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित और विराट भारत के 2 अलग-अलग कप्तावन होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें