शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
विराट कोहली की धमाकेदार वापसी आज! IPL 2025 फिर से शुरू, RCB vs KKR में होगी जबरदस्त भिड़ंत
17 मई, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
विराट कोहली की धमाकेदार वापसी आज! IPL 2025 फिर से शुरू, RCB vs KKR में होगी जबरदस्त भिड़ंत

विराट कोहली की धमाकेदार वापसी आज! IPL 2025 फिर से शुरू, RCB vs KKR में होगी जबरदस्त भिड़ंत

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

10 दिन की अनिश्चितता, तनाव और सैन्य हालात के बाद IPL 2025 अब लौट आया है मैदान में! और इस वापसी को और भी खास बना रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, जो आज यानी 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले से दोबारा मैदान में उतरेंगे। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके कोहली की वापसी ने इस मैच को भावनात्मक और रोमांचक दोनों बना दिया है।


RCB vs KKR: मुकाबला प्लेऑफ या पैकअप का!

RCB इस वक्त शानदार फॉर्म में है — 11 मैचों में 16 अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर काबिज है। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ में लगभग जगह पक्की करा देगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन KKR के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। 12 मैचों में 11 अंक लेकर छठे स्थान पर खड़ी टीम को अगर आज हार मिलती है, तो प्लेऑफ का सपना टूट सकता है।


कब, कहां और कैसे देखें ये महामुकाबला?

 मैच स्थल: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

 मैच टाइमिंग: शाम 7:30 बजे से

 टॉस: शाम 7:00 बजे

 लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (HD/SD)

 लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर


दोनों टीमों के स्क्वॉड पर एक नज़र

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्किया, स्पेंसर जॉनसन।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें