शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
क्या जडेजा और CSK का छूटेगा साथ!, जानें क्या है पूरा विवाद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या जडेजा और CSK का छूटेगा साथ!, जानें क्या है पूरा विवाद

क्या जडेजा और CSK का छूटेगा साथ!, जानें क्या है पूरा विवाद

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आईपीएल की ट्रॉफी को 4 बार अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये साल अच्छा नही जा रहा है। सीजन कि शुरूआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी। जो टीम के लिए कारगर साबित नहीं हुई। जिससे टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू के 4 लगातार मैच हारे। जिसके बाद बीच सीजन में ही जडेजा से कप्तानी बापस ले ली गई। जिसके बाद एक बार फिर से धोनी को टीम की कमान मिली। इसके बाद भी टीम की किस्मत नहीं चमकी और चैंपियन टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर चली गई। 


जिसके बाद से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों कि माने तो बताया जा रहा है कि जडेजा और चेन्नई टीम के मैनेजमेंट के रिश्तों में खटास आ चुकी है। इस बात की हवा इसलिए उड़ी क्योंकि जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। ऐसा माना जा रहा ही कि वर्चुअल वर्ल्ड से हुआ यह अलगाव अब असल जिंदगी में दिखाई दे रहा है।  


भारतीय खिलाड़ी जडेजा के करीबी सूत्रों ने जानकारी देते हुए इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि, यह भारतीय ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट से काफी परेशान है। सूत्र ने बताया, ‘हां रवींद्र जडेजा इस पूरे विवाद से बहुत आहत हुए हैं। कप्तानी वाला जो मसला हुआ उसे और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। यह सब कुछ बहुत जल्द बाजी में हुआ ऐसे में कोई भी शख्स इससे आहत ही होगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें