शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
क्या आईपीएल2022 के आधार पर होगा खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन?
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या आईपीएल2022 के आधार पर होगा खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन?

क्या आईपीएल2022 के आधार पर होगा खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन?

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आईपीएल 2022 मैच पर सेलेक्टर्स की नजर है। इसकी वजह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप है। बीते साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई सारे खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे। टी20 लीग के 15वें सीजन के मुकाबले 26 मार्च से शुरू हुए थे। जिसमे से अगर हम 10 टीमों के टूर्नामेंट को देखें तो 74 में से 69 मुकाबले खेले गए हैं। बतादें कि प्लेऑफ की 4 टीमें तय हो गई हैं। अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 29 मई को खेला जाना है। 


क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के पावरप्ले में पृथ्वी शॉ का स्ट्राइक रेट सबसे कमाल देखा गया। उन्हाेंने 155 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर काफी अच्छा खेला। वहीं अगर रोहित शर्मा कि बात करें तो इनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा। तो ईशान किशन का 124 और शिखर धवन ने 123 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।  


टी 20 में पहले के 6 ओवर सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें हर टीम ज्यादा से ज्यादा रन बनाने कि कोशिश करती है। इसके साथ ही केएल राहुल का स्ट्राइक रेट सिर्फ 114 का देखा ग्राम। अब इसके आधार पर ही सेलेक्टर्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का सिलेक्शन कर सकते है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें