शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक 88.13 मीटर थ्रो के साथ भारत को पहला रजत पदक दिलवाया
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक 88.13 मीटर थ्रो के साथ भारत को पहला रजत पदक दिलवाया

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक 88.13 मीटर थ्रो के साथ भारत को पहला रजत पदक दिलवाया

N
डेस्क रिपोर्टर

यूजीन (ओरेगन), (आईएएनएस)। टोक्यो 2020 ओलंपिक भालाफेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीतकर भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया।


यह विश्व चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक था और 2003 में लंबी जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज द्वारा पेरिस में कांस्य पदक जीतने के बाद पहला पोडियम फिनिश था।


हेवर्ड फील्ड में फाइनल में नीरज चोपड़ा का 88.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास एंडरसन पीटर्स के 90.54 मीटर के स्वर्ण पदक विजेता अंक से कम था, जबकि टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज ने 88.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। 24 वर्षीय चोपड़ा ने पहले क्वालीफिकेशन में 88.39 मीटर तक भाला फेंका था।


--आईएएनएस

एचएमए/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें