
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। साल 2026 में भारत श्रीलंका के साथ T20 World Cup और साल 2031 में बांग्लादेश के साथ One Day World Cup की मेजबानी करेगा। वहीं 2029 में होने वाले Champions Trophy की मेजबानी भी भारत करेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने साल 2026 से 2031 तक होने वाले ICC Tournaments के लिए मेजबान देशों के नाम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि साल 2024 से 2031 के बीच 7 सालों में एकदिवसीय और टी-20 मिलाकर कुल 6 वर्ल्ड कप होंगे।
29 साल बाद पाकिस्तान को मिली मेजबानी
वहीं पाकिस्तान को भी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने का मौका दिया गया है। करीब 29 साल के बाद पाकिस्तान को किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। इससे पहले साल 1996 में पाकिस्तान को One Day World Cup की मेजबानी मिली थी।
इनको मिली ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी
2024 T-20 वर्ल्ड कप: USA और वेस्टइंडीज
2025 चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान
2026 T-20 वर्ल्ड कप: भारत और श्रीलंका
2027 वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया
2028 T-20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत
2030 T-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
2031 वनडे वर्ल्ड कप: भारत और बांग्लादेश
2023 का वर्ल्ड कप भी होस्ट करेगा भारत
भारत 2023 के One Day World Cup की भी मेजबानी करेगा। इस साल 2021 में खेला गया T20 वर्ल्ड कप भी भारत में होना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे ओमान और यूएई में आयोजित किया गया। हालांकि मेजबानी का अधिकार भारत के पास ही था। 2011 में हुए One Day World की मेजबानी भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से की थी। इसका फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया था। जिसमे भारत ने श्रीलंका को हराया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

