शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
T20 World Cup : भारत ने खोला टूर्नामेंट में अपना खाता, सेमीफाइनल की उम्मीदें अब भी बरकरार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत को मिली अफगानिस्तान के खिलाफ जीत

भारत को मिली अफगानिस्तान के खिलाफ जीत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

दुबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। T20 World Cup में लगातार दो बड़ी हार के बाद टीम इंडिया (Team India) ने बुधवार को अफगानिस्तान (Afganistan) के खिलाफ टूर्नामेंट (Tournament) में अपना खाता खोला है। सुपर 12 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 144 रन ही बना सकी। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 74 और केएल राहुल ने 69 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित मैन ऑफ द मैच चुने गए।


जमकर बरसे रोहित-राहुल
टूर्नामेंट में कप्तान कोहली लगातार तीसरी बार टॉस हारे। लेकिन इस बार पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम पिछले 2 मुकाबलों की तुलना में काफी आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई। दोनों ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 86 गेंदों पर 140 रन जोड़े। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए। ऋषभ ने 13 गेंदों में नाबाद 27 और हार्दिक ने 13 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। 

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज लगातार घुटने टेकते चले गए। अफगानिस्तान की ओर से छठे विकेट के लिए मोहम्मद नबी और करीम जनत ने 38 गेंदों पर 57 रन जोड़े। भारत की ओर से अश्विन ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं शमी ने 4 ओवर में 32 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए। 1-1 विकेट बुमरा और जडेजा ने लिए। बतादें, रविचंद्रन अश्विन की T-20I में चार साल-तीन महीने के बाद वापसी हुई है। 

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज खेले मैच में भारतीय टीम ने T20 में एक नया विश्व रेकॉर्ड बनाया है। हार्दिक पांड्या ने 269.23, ऋषभ पंत ने 207.69, रोहित शर्मा ने 157.45 और केएल राहुल ने 143.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह पहला मौका है जब किसी टीम के टॉप आर्डर के चार बल्केबाजों का वर्ल्ड कप में स्ट्राइक रेट 140 से अधिक रहा है। 

सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित
अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें अभी भी बरकरार है। अब भारत को यह दुआ करनी होगी की अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराए। इसके बाद भारत को अपने बचे हुए दोनों मैच जो नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ है जिसमे उसे बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होंगे। जिससे उसका नेट रनरेट न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान से ज्यादा रहे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें