शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
T20 World Cup : भारत का आज मुकाबला न्यूज़ीलैंड से, सेमीफाइनल ने जाने के लिए दोनों टीमें लगाएगी दम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
T20 World Cup : भारत का आज मुकाबला न्यूज़ीलैंड से, सेमीफाइनल ने जाने के लिए दोनों टीमें लगाएगी दम
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

दुबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। T20 World Cup में पाकिस्तान से मिली हार के बाद अब भारत की नजरें आज (रविवार) न्यूजीलैंड से होने वाले मैच पर टिकी हुई है। यह मैच रविवार को शाम 7:30 बाजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारत को यदि सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसके लिए यह मैच जीतना जरूरी है। वहीं पाकिस्तान से अपना पहला मैच गवाने वाली न्यूज़ीलैंड के लिए भी यह मैच जीतना काफी जरूरी है। मैच के पहले जो आंकड़े सामने आ रहे है वह भारतीय फैंस के लिए काफी चिंताजनक हो सकते है।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन
दअरसल 2007 से अब तक खेले गए ICC के टूर्नामेंट्स में भारत का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ काफी शर्मनाक प्रदर्शन रहा है। इस दौरान कुल 7 मैच खेले गए जिसमे में से 6 में न्यूजीलैंड को जीत मिली, वहीं 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। 7 मैचों में से 2 बार दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप में आपस में भिड़ी है, जिसमे दोनों मैचों में भारत को मुह की खानी पड़ी है।

2003 के बाद से नहीं जीता भारत
2007 में भारत 10 रनों से और 2016 में 47 रनों से न्यूज़ीलैंड से हार है। भारत ने आखरी बार 2003 में न्यूज़ीलैंड को एक दिवसीय वर्ल्ड कप में हराया था, इसके बाद से आज तक न्यूज़ीलैंड भारत से नहीं हारा है। T20 में अब तक दोनों टीमों ने एक दूसरे के साथ 16 मुकाबले खेले है, जिसमे सबसे अधिक न्यूज़ीलैंड 8 मैच जीते है। भारत ने 6 मुकाबले ही अब तक जीते है, वहीं 2 मुकाबले टाई रहे। भारतीय टीम 2007 में केवल एक बार ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

दोनों टीमें गवा चुकी है अपना पहला मैच
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीम ही अपना पहला मैच हार चुकी है जिसमे पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था वहीं न्यूजीलैंड को भी पाकिस्तान ने ही 5 विकेट से हराया था।

दोनों टीमें इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसप (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें