
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक बिक्री के बाद इसके पूर्व मालिक Vijay Mallya ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और एक भावुक संदेश के जरिए अपने 17 साल पुराने सफर को याद किया।
450 करोड़ का सपना बना 16,660 करोड़ की कहानी
जब साल 2008 में Royal Challengers Bengaluru की शुरुआत हुई थी, तब माल्या ने इसे ₹450 करोड़ में खरीदा था। आज यही टीम करीब ₹16,660 करोड़ में बिक गई—जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। माल्या ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस निवेश को कभी लोग “फालतू शौक” बताते थे, आज उसी ने उनकी सोच को सही साबित कर दिया।
“लोग हंसते थे, कहते थे पैसा बर्बाद कर रहा हूं”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखे पोस्ट में माल्या ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 2008 में टीम खरीदने पर उनका मजाक उड़ाया गया। इसे सिर्फ दिखावे का प्रोजेक्ट बताया गया, लेकिन उनके पास एक लंबी विजन थी। उन्होंने नए मालिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि RCB का भविष्य उज्ज्वल रहेगा।
विराट कोहली का जिक्र, याद किया खास फैसला
अपने संदेश में माल्या ने Virat Kohli का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी वो पल याद है जब एक युवा कोहली को टीम में शामिल किया गया था—जो आगे चलकर दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल हो गए। यह फैसला RCB के इतिहास के सबसे अहम मोमेंट्स में गिना जाता है।
“RCB हमेशा मेरे DNA का हिस्सा रहेगी”
माल्या ने साफ कहा कि भले ही अब टीम का मालिकाना हक बदल गया हो, लेकिन उनका रिश्ता RCB से हमेशा बना रहेगा। उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, वर्षों तक टीम का साथ देने के लिए शुक्रिया। बेंगलुरु की इस टीम को आगे भी सपोर्ट करते रहें
आखिर क्यों बिकी RCB?
RCB की यह बड़ी डील एक कंसोर्टियम के जरिए पूरी हुई, जिसमें शामिल हैं:
Aditya Birla Group
The Times Group
Blackstone Inc.
बोल्ट वेंचर्स
इस समूह ने United Spirits Limited (डिआजियो) से टीम की 100% हिस्सेदारी खरीद ली। इस डील में आईपीएल के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग (WPL) की टीम भी शामिल है।
क्रिकेट से बिजनेस तक—RCB बनी बड़ा ब्रांड
RCB सिर्फ एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि आज एक बड़ा ग्लोबल ब्रांड बन चुकी है। मजबूत फैन बेस, बड़े स्टार खिलाड़ी, डिजिटल और मार्केटिंग वैल्यू यही वजह है कि इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

