शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Technology
अंब्रेन की सस्ती कॉलिंग स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अंब्रेन की सस्ती कॉलिंग स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अंब्रेन की सस्ती कॉलिंग स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली। अंब्रेन ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Wise Eon Pro को लॉन्च कर दिया है। खासियत यह कि इस वॉच को कम कीमत में कॉलिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। वॉच के साथ 100+ वॉच फेसेस और 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी मिलता है। इस स्मार्टवॉच को चार कलर ऑप्शन रेड, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। 

बात करें कीमत की तो Ambrane Wise Eon Pro वॉच की कीमत 5,999 रपए रखी गई है, हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत वॉच को 1,799 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। 

Ambrane Wise Eon Pro स्पेसिफिकेशन 
स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी LucidDisplayTM डिस्प्ले मिलती है, 240x280 रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले के साथ 550 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। वॉच में स्क्रैच-रेजिस्टेंट 2.5D ग्लास भी मिलता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इंटरैक्टिव डायल, लाइव वॉच फेसेस, कस्टमाइजेबल विजेट और पर्सनलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है। 

इस स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप, हार्ट रेट और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे सेंसर मिलते हैं। वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेसेस और रनिंग, वॉकिंग जैसे 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। 

वॉच में पावर बैकअप के लिए 280mAh की बैटरी मिलती है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि वॉच को एक बार फुल चार्ज करने पर 10 दिन की बैटरी लाइफ और 25 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम मिलता है। वॉच में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग दिया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें