शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Viral News
सोशल मीडिया पर हो रहा 3 शब्दों का इस्तीफा वायरल, इस रेसिग्नेशन लेटर को लोग बता रहे 'सीधी बात नो बकवास'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोशल मीडिया पर हो रहा 3 शब्दों का इस्तीफा वायरल, इस रेसिग्नेशन लेटर को लोग बता रहे ' सीधी बात नो बकवास'

सोशल मीडिया पर हो रहा 3 शब्दों का इस्तीफा वायरल, इस रेसिग्नेशन लेटर को लोग बता रहे ' सीधी बात नो बकवास'

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आज कल सभी शॉर्ट फॉर्म को अप्लाई करते है। कोई भी काम हो उसको करने में शॉर्ट फॉर्म का यूज होता है। वहीं लोग इतने  क्रिएटिव हो गए है की काम को करने के लिए वो अक्सर कुछ नया ट्राई करते है। पर कई बार इस चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर गुजरता है, जिसकी कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इन दिनों एक ऐसी ही क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें एक शख्स ने अपनी नौकरी से ऐसे इस्तीफा दिया है की वो वायरल हो गए है। इस शख्स ने अपने बॉस को मात्र तीन शब्दों का त्यागपत्र सौंपा और अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

अब लोग इस रेसिग्नेशन लेटर को सीधी बात नो बकवास का बेहतरीन उदाहरण बता रहे है। इसके साथ ही इस लेटर को पोस्ट किया गया है। पर वाकई ये लेटर सिर्फ मुद्दे की ही बात कर रहा है। बतादें कि,  इस फोटो को ट्विटर पर @MBSVUDU नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। 

थोड़ी ही देर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस शख्स ने मात्र तीन शब्द का इस्तेमाल कर अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके साथ ही अब तक का यह सबसे छोटा इस्तीफा बन गया है। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि लोगों इसे काफी पसंद कर रहे है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें