
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बस्तर जिले में आम का पौधा लगाकर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत प्रदेश भर में 2.75 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जन जगरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर जिले में 'एक पेड़ माँ के नाम' महापौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को आम के पौधों का वितरण भी किया। सभी पौधों को लगाने के साथ उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने पौधरोपण का महत्व भी बताया।
देशभर में 140 करोड़ पौधों को लगाने का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' महापौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य है। महापौधारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण, वन विभाग की ओर से वन और वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

