गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 इनामी नक्सलियों का सरेंडर,आत्मसमर्पण करने वालों में नौ महिलाएं

12 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

 सुकमा।छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल अभियान जोरों पर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ का सिलसिला जारी है और बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज सुकमा में 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 18 लाख का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में नौ महिलाएं और 14 पुरुष नक्सली हैं। ये सभी डीकेएसजेडसी, पीएलजीए और मिलिशिया जैसे सक्रिय संगठनों से जुड़े थे। वहीं एक दिन पहले नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

अब तक 427  से ज्यादा नक्सली हुए ढेर...1400 नक्सली कर चुके सरेंडर

देश के गृहमंत्री के नक्सल को जड़ से मिटाने के अभियान के बाद से छत्तीसगढ़ में अब तक 427 नक्सली मारे गए हैं। पिछले डेढ़ साल में 1428 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें