
रायपुर। लगातार बारिश से प्रदेश के चार जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में बाढ़ से 25 जिले प्रभावित हैं। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। बाढ़ से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपदा प्रबंधन विभाग लके अनुसार 26 और 27 अगस्त को सबसे अधिक वर्षा दंतेवाड़ा जिले में दर्ज की गई। दंतेवाड़ा में 93.7 मिलीमीटर और 118.4 मिलीमीटर, बारिश हुई है। सुकमा जिले में 35 से 109.3 मिलीमीटर, बीजापुर में 34.9 से 50.2 मिलीमीटर तथा बस्तर में 67.3 से 121.3 मिलीमीटर, बारिश दर्ज की गई।
इन चार जिलों के 25 गांवों में बाढ़ से जनजीवन अधिक प्रभावित है। प्रशासन की ओर से बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए 43 शिविर में 2,196 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। इनमें सुकमा जिले से 790 और दंतेवाड़ा से 1,116 लोग शामिल हैं। बीजापुर जिले में 120 और बस्तर से 170 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।
165 मकान आंशिक और 86 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
बाढ़ से अब तक 17 पशुधन हानि हुई है। 165 मकान आंशिक और 86 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और नगर सेना लगातार सक्रिय है। जिला सुकमा में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री और जरूरी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

