मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में आए कोरोना के 19 नए मामले, पॉजिटिविटी दर 0.03% हुई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में आए कोरोना के 19 नए मामले, पॉजिटिविटी दर 0.03% हुई
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले पिछले कुछ समय से स्थिर बने हुए है। पिछले 24 घटों में यहां कोरोना के 19 नए मामले सामने आए है। वहीं एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ कर 160 हो गई है। 


सबसे अधिक मामले भोपाल में
सोमवार को प्रदेश में 57267 सैम्पलों की जांच की गई।  इसमें सबसे अधिक 9 नए मामले भोपाल में आए है, इसके बाद इंदौर में 7, बैतूल में 2 और जबलपुर में 1 केस मिला है। वहीं आज 19 मरीज कोरोना से स्वास्थ हुए है। 

पॉजिटिविटी दर 0.03%
प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.03% बनी हुई है। अब तक 22616362 कोविड सैम्पलों की जांच की गई है और 793377 पॉजिटिव पाए गए गए है। वहीं अब तक 782688 रोगी स्वस्थ हुए है और 10529 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

सोमवार को 393235 वैक्सीन के डोज लगे
कोविन पोर्टल के मुताबिक आज प्रदेश भर में 393235 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई है। सबसे अधिक 20 हजार 628 डोज रायसेन जिले में लगाई है। प्रदेश में अब तक 94712121 वैक्सीन के डोज लग चुके है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें