बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

रायगढ़ में करेंट कि चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल

26 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
 करंट से हाथियों की मौत

करंट से हाथियों की मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

 रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ में 3 हांथी कि मौत हो गई है । प्रथम दृष्टिया 11 केवी तार के करंट कि चपेट में आने से हाथियों  की  मौत होने की  जानकारी मिल रही है। जानकारी अनुसार करेंट से 1 बड़े मादा हांथी, 1 युवा व 1 शावक कि मौत हो गई है । घटना  24 अक्टूबर के रात की  बताई जा रही है। मौके पर रायगढ़ DFO स्टाइलों मंडावी , एसडीओ फारेस्ट के पी डिंडोरी घरघोड़ा रेंजर ज्योति गुप्ता सहित क्षेत्र के घरघोड़ा तमनार वन  कर्मी  मौके पर मौजूद है।

चुहकीमार के जंगल में हुआ हादसा

रायगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है। मंडावी ने बताया कि यह घटना तमनार वन परिक्षेत्र में चुहकीमार के जंगल में हुआ है। उनके अनुसार मृत हाथियों में एक मादा हाथी, एक युवा हाथी और एक शावक शामिल है। उन्होंने बताया कि जंगल में हाथियों के शव होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल पर भेजा गया था और शनिवार सुबह दल ने हाथियों के शव बरामद किए। जंगल में ही शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पहले भी करंट से हो चुकी घटनाएं

वन अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज्य के उत्तर क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभागों के जंगल में जंगली हाथी विचरण करते हैं। राज्य में इससे पहले भी करंट लगने से हाथियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें